नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा गांव स्थित गोइला चौर बहियार में विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहा पंचायत वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय राम बालक महतो उर्फ गफूर महतो के 55 वर्षीय पुत्र मनोहर महतो के रूप में की गई है।
मौत की घटना से आक्रोशित लोगों ने फतेहा गांव स्थित एन एच 28 पर मृतक के शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार उक्त मृतक व्यक्ति गोइला चौर बहियार में काम करने के लिए जा रहा था तभी 11000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार उक्त व्यक्ति के शरीर पर गिर पड़ा जिससे उक्त व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही झुलसकर हो गई।

बहियार में काम कर रहे अन्य लोगों द्वारा उक्त व्यक्ति के शरीर पर तार गिरकर झुलसने से मौत होने की खबर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को दी गई।मौत की खबर सुनते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। वही ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को लेकर फतेहा गांव स्थित एन एच 28 पर रखकर सड़क जामकर आवागमन बाधित कर दिया।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई।घटना की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना पुलिस तत्क्षण फतेहा गांव स्थित एन एच 28 पर पहुंचकर जाम समाप्त कराने को लेकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन ग्रामीण वरिय पदाधिकारी व विद्युत विभाग के पदाधिकारी के आने की मांग करते रहे।
कई घंटे बीत जाने के बाद बीडीओ बछवाड़ा अभिषेक राज,सीओ प्रीतम गौतम,फतेहा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता संदीप चौधरी के द्वारा फतेहा गांव स्थित एन एच 28 पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर उचित सरकारी सहायता राशि प्रदान करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
