नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गई।बैठक में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, उपप्रमुख नंदकिशोर पासवान,गौतम गोस्वामी,अनीता देवी सहित अन्य सदस्यों ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन को बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। बीडीओ राहुल रंजन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पंचायतों के विकास कार्य रुक गए थे जिसमें तेजी लाने की जरूरत है।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आचार संहिता को लेकर प्रखंड में विकास कार्य रुक गया था।पुनः विकास कार्यों में तेजी लाएं।पंचायत से संबंधित सभी योजनाओं को चालू किया जाए।इस दौरान उपस्थित सभी पंसस समिति सदस्यों ने अपना-अपना परिचय कराया।बैठक में अपने-अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कठिनाइयों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी।
