जिला सचिव मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी बोले – सरकार रोजगार देने में विफल
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, AISF बेगूसराय जिला परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजीव स्वराज ने की, जबकि संचालन सनी कुमार ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए ए आई एस एफ के जिला सचिव मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी ने कहा कि ए आई एस एफ हमेशा छात्र और नौजवानों के साथ खड़ी रही है। लेकिन वर्तमान सरकार चुनाव जीतने के बाद छात्रों और नौजवानों को परेशान कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “जिनको पढ़ना चाहिए उनको नहीं पढ़ाया जा रहा है, और सत्ता में बैठे लोग अपने बाल-बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेज रहे हैं। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी नहीं देकर सड़क पर छोड़ दिया जा रहा है। सरकार जनता को ठग रही है। उसे तुरंत ठोस कदम उठाकर अच्छा रोजगार देना चाहिए।”
बैठक में जिले में शिक्षा, बेरोजगारी और छात्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में सनी कुमार, रौशन कुमार, राजीव स्वराज, सनी सिंह, मोहम्मद तौसिफ आलम, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, अवनीश कुमार, प्रशांत कुमार, मणिकांत कुमार सहित बड़ी संख्या में ए आई एस एफ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


