गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी स्थित श्री श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण में आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय 81वें गोपाष्टमी महोत्सव की तैयारियाँ पूरे ज़ोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति इस बार मेले को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। मेला संयोजक दिलीप केशरी ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण महिला एवं पुरुष पहलवानों का भव्य दंगल रहेगा। इसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के प्रसिद्ध पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
गौशाला समिति के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण साह, उपाध्यक्ष केदार केशरी, रामदयाल केशरी, अभिमन्यु केशरी, मनोज चौधरी, लक्ष्मी साह, नंदकिशोर साह एवं निशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले को मनोरंजक और पारिवारिक बनाने के लिए मीना बाजार, झूले, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-पेय स्टॉल, एवं अन्य कई आयोजन किए जा रहे हैं।
