विजय भारती, ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन समापन के उपरांत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कुल नामांकित 12 प्रत्याशियों में तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछवारा विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया था, जिसमें तीन प्रत्याशी जनशक्ति जनता दल के कैलाश सहनी, निर्दलीय प्रत्याशी बूटन पासवान और जय जय राम सिंह का नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया।
नामांकन 10 अक्टूबर से प्रारंभ की गई थी और 17 अक्टूबर दोपहर 3:00 बजे तक पूरी हुई थी। बछवारा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी डीसीएलआर मंकेश्वर कुमार द्वारा नामांकन पत्र जांच के बाद सभी प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। इसके अंतर्गत हैं:
एनडीए भाजपा: सुरेन्द्र मेहता
भाकपा: अवधेश कुमार राय
जनसुराज: रामोद कुवर
कांग्रेस: शिवप्रकाश गरीबदास
विपिन कुमार: निर्दलीय
बहुजन समाजवादी पार्टी: दिलीप कुमार
शत्रुध्न कुमार: निर्दलीय
राजाराम सिंह: निर्दलीय
आम आदमी पार्टी: अविनाश कुमार
आदि सभी वैध अभ्यर्थियों की सूची निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी कर दी गई।
