अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
143 तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक अटल कलाम भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से लेकर अब तक की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारी ने स्वयं प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत जानकारी दी और राजनीतिक दलों को स्थिति से अवगत कराया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि – विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के समय तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,13,307 मतदाता पंजीकृत थे।
1 अगस्त 2025 के ड्राफ्ट प्रकाशन में यह संख्या घटकर 2,90,085 रह गई।
दावे–आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,99,585 हो गई, जो अंतिम प्रकाशन में अंकित है। उन्होंने बताया कि प्रपत्र–7 (नाम विलोपन/शिफ्ट/मृत मतदाता): कुल आवेदन: 5996,स्वीकृत: 5841 ये सभी आवेदन मृत, शिफ्ट या अन्य कारणों से विलोपन संबंधी थे।
प्रपत्र–8 (नाम/विवरण सुधार हेतु): कुल आवेदन: 4230 ,स्वीकृत: 3712 उद्देश्य मतदाताओं के नाम या अन्य विवरण में सुधार करना था।
प्रपत्र–6 (नए नाम जोड़ने हेतु): कुल आवेदन: 14,248, स्वीकृत: 13,348 नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने हेतु प्राप्त हुए।
बताया गया कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पूरक सूची तैयार की जाएगी। पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और संतुलित होगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, जदयू विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सहनी,किसान नेता दिनेश सिंह, भाकपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर ) के जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर,जन सुराज के अविनाश कुमार सिलु, यदियू के अशोक सिंह भासो, अविनाश कुमार, सीपीएम नेता रमेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
