अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
14 उम्मीदवारों ने दाखिल किया था नामांकन, 20 अक्टूबर तक नाम वापसी तेघरा विधानसभा 143 अंतर्गत ऑब्जर्वर अश्विन अशोक एवं निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ राकेश कुमार के उपस्थिति में 18 अक्टूबर शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के गाईडलाइन के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांचोपरांत सभी 14 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया है इस तरह से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे।
विधानसभा 2025 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 143 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तेघड़ा हेतु निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में नामांकन पत्रों की जांच की गई। 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले नामांकन के अंतर्गत कुल 14 में से नामांकन प्रपत्रों के जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र पूर्ण रूप से सही मानक के अनुसार पाए जाने पर सभी 14 प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकृत हुआ है।
जिनमें भारतीय जनता पार्टी से रजनीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से रामरतन सिंह, जन सुराज पार्टी से राम नंदन सिंह , जनशक्ति जनता दल से चंद्र प्रकाश सिंह, समता पार्टी से अविनाश भारती, बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद शकील, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ललन कुंवर ,रामकुमार सिंह,मृणाल कुमार, राम पुकार ठाकुर बसंत कुमार, सुधा भारती ,अवधेश कुमार ,केदारनाथ भास्कर सभी उम्मीदवार का पर्चा स्वीकृत हुआ है। अब प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्दलीय प्रत्याशी गण आदि उपस्थित रहे।
