नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राधा और कृष्णा जीविका समूह के द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली के दौरान वोट हमारा है अनमोल,नहीं लेगें इसका कोई मोल, छोड़कर सारे काम, पहले चलों करें मतदान, एक वोट से होता है जीत हार,वोट नहीं हो मेरा बेकार,पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगनों से मतदाताओं को जागरूक किया।राधा और कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन करैटाड,समसा में मतदाता जागरूकता रैली के साथ- शपथ ग्रहण समारोह के तहत पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विदित हो कि 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।सामुदायिक समन्वयक विकास कुमार ने कहा कि स्वच्छ मतदान के बदौलत ही स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना संभव है।मतदाता के द्वारा डाले गए वोट के सहारे ही अपना सही प्रतिनिधि का चयन किया जाता है।इसके लिए 6 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्येक मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करने की अपील की। उपस्थित जीविका दीदियों को इस चुनाव में आस्था रखते हुए खुद वोट डालने तथा आसपास के वोटरों को वोटिंग करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
मौके पर पिंकी कुमारी,काजल कुमारी, संगीता कुमारी,निर्मला कुमारी,संजू कुमारी सहित कई जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लिया।
