गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने निर्देश दिया कि 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी विद्युत कार्यालयों में अधिकारी उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। सोमवार को दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक तथा शुक्रवार को 3:00 से 4:30 बजे तक शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान कार्यपालक अभियंता डिवीजन कार्यालय, सहायक अभियंता अवर प्रमंडल तथा कनिष्ठ अभियंता सेक्शन कार्यालय में मौजूद रहेंगे। उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार, शिकायतों का पंजीकरण, त्वरित समाधान तथा कार्यालयों में बैठने, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।यह पहल बिजली उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और उनके दैनिक जीवन को और अधिक सरल बनाएगी।
