नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर राहुल रंजन ने गुरुवार को अपना योगदान दिया।यह पद चिरंजीव पांडेय के स्थानांतरण उपरांत रिक्त हुआ था।इस दौरान प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय करवाया गया।उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की।प्रखंड में विकास के कार्यों में तेजी लाने की बात कहीं।वहीं विभागीय कार्यों की जानकारी ली।पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से ससमय प्रखंड कार्यालय में उपस्थित रहने की बात कही।ससमय कार्यालय आने -जाने पर विशेष बल दिया।मौके पर विभाकर कुमार,सुबोध कुमार,सोनू कुमार, रविशंकर कुमार,विपिन कुमार झा आदि उपस्थित थे।
