गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
गुरुवार को नगर मंडल बखरी भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष कामनी कंचन, महामंत्री संजय सिंह राठौड, पूर्व जिला महामंत्री पवन कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष राघव सिंह, कृष्ण मोहन चौधरी, डॉ. रामप्रवेश पासवान, संतोष चौधरी, संतोष साह, श्रवण कुमार, प्रियांशु रघुवंशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
