गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
एक माह तक चलने वाले पवित्र रमजान के बाद शनिवार को वीरपुर थाना क्षेत्र में ईद का त्योहार पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह निर्धारित समय पर अपने-अपने नजदीकी मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश व समाज की खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वीडियो पंकज कुमार शक्तिधर एवं थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
