नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि नालसी वाद संख्या 409/18 के फरार वारंटी रोहित सदा, पिता मुनेश्वर सदा, निवासी समसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के निष्पादन के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
