नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समसा पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी ललिता देवी, पति राजेश महतो ने आरोप लगाया है कि गांव के ही विनोद महतो (पिता-अवध महतो), चांदनी देवी, नैनसी कुमारी तथा खगड़िया जिले के वेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसल्ला गांव निवासी महेंद्र महतो घर में घुस आए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में ललिता देवी, उनके पति राजेश महतो तथा उनके पुत्र घायल हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपितों ने मिलकर मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने नावकोठी थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
