नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के छतौना ग्राम स्थित शिवम मेडिकल हॉल में दृश्यम् नेत्रालय रजौड़ा के द्वारा नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया।आंख जांच शिविर में डॉक्टर डी० पी० साह पूर्व में नेपाल लहान नेत्र रोग विशेषज्ञ व वर्तमान में दृश्यम् नेत्रालय रजौड़ा के द्वारा 67 मरीजों का नेत्र जांच किया गया। इसमें 20 रोगी चश्मा और 8 रोगी मोतियाबिंद के निकले।
इस दौरान डॉक्टर डी०पी० साह ने बताया कि कड़ी धूप में धूप चश्मा का उपयोग करें धूम्रपान छोड़ें और हर 20 मिनट में 20 फीट दूर 20 सेकंड देखें।पौष्टिक आहार लें।आंखों को रगड़ने से बचें।धूल से रक्षा करें और नियमित नेत्र जांच करवाएं।वहीं उन्होंने 7 से 8 घंटे नींद लेने,कम रोशनी या अंधेरे में काम करने से बचने और सोते समय लेंस ना पहने की गुजारिश की।इस दौरान आजाद कुमार मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में नेत्र सहायक,रतीश मिश्रा,गौरव कुमार, माधवजी आदि मौजूद थे।
