नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया नीलाम पत्र बाद संख्या 20/23-24 के वारंटी जगरनाथ साह पिता राम प्रताप साह विष्णुपुर वार्ड संख्या 3 निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इन पर बैंक का कर्ज बकाया था।
वहीं नावकोठी थाना कांड संख्या 141/19 के फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी अमरजीत उर्फ अमर कुमार पिता देवन साह समसा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष,एस आई विश्वजीत कुमार, पीएसआई मिथिलेश कुमार,राकेश कुमार, अंकिता कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
