गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
सहमति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, नौला के प्रबंधकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन सदस्य पद के लिए कुल 12 महिलाओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 12 पदों में से 6 पद सामान्य वर्ग, 2 पिछड़ा वर्ग, 2 अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा 2 पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) 10 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 13 अप्रैल को होगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान और मतगणना 20 अप्रैल को कराई जाएगी।
