नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूएचएस सैदपुर विष्णुपुर में बालिकाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर बुधवार को एनीमिया जांच शिविर और सखी सहायता डेस्क का शुभारंभ किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन डॉक्टर दिनेश कुमार, प्रधानाध्यापक अभिषेक आनंद, डॉ कुमार अमित एवं डॉ बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाध्यापक आनंद ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सखी सहायता डेस्क के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य स्वच्छता और शारीरिक जागरूकता संबंधी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
एनीमिया से संबंधित चर्चा करते हुए डॉ दिनेश ने बताया कि शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में बाधा आती।इसलिए शरीर में थकान,कमजोरी और सांस फूलने जैसी समस्या उत्पन्न होती है।पोषक तत्वों के कमियां रक्त के कमी के कारण होती है।हेल्प डेस्क के माध्यम से बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता सावधानियां तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई।शिविर में करीब 50 बालिकाओं की एनीमिया एवं आंख जांच की गई तथा इस अवसर पर सभी बच्चों को स्वास्थ्य किट उपलब्ध कराया गया।
मौके पर जीएनएम रवि कुमार,एएनएम रिंकू कुमारी,शिक्षक संजय शाही,अजय कुमार,मो शाकिब कमर,आनंद कुमार व स्वास्थ्य शिविर में भाग ले रही छात्राएं मौजूद थे।
