नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहसारा पश्चिमी, पहसारा पूर्वी, विष्णुपुर और समसा पंचायत के अभ्यर्थियों ने बुधवार को विभिन्न पदों के लिए नावकोठी प्रखंड कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार तक जारी रहेगी।
पहसारा पश्चिमी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर कुमार और सुमित कुमार ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनुसूचित वर्ग से जितेंद्र पासवान और सैंपल देवी, अति पिछड़ा वर्ग से टूना देवी और नारायण महतो, तथा सामान्य वर्ग से नील कुमारी, पूनम देवी, संजय कुमार सिंह और शिवेश रंजन ने अपना नामांकन दाखिल किया।

पहसारा पूर्वी पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनुसूचित वर्ग से बासो राम और सामान्य वर्ग से विनय कुमार ने पर्चा भरा।
विष्णुपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर कुमार ने नामांकन किया। वहीं समसा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार महतो और अशोक महतो ने अपना नामांकन दाखिल किया।

समसा पंचायत में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनुसूचित वर्ग से राम पुकार पासवान और जीवन देवी, अति पिछड़ा वर्ग से अक्कल पासवान, पिछड़ा वर्ग से परमेश्वर महतो और रेखा कुमारी ने नामांकन किया।
सभी अभ्यर्थियों ने निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल रंजन के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया।

इस मौके पर जनार्दन महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश महतो, डॉ. रंजीत कुमार, राम सोगारथ यादव, राम नंदन महतो, विपिन कुमार, अनिल महतो, वाल्मीकि महतो, मकसूदन राम, मृणाल कुमार उर्फ भोला, अभिषेक उज्जवल, अशोक सिंह, मुरारी कुमार, बाल्मीकि महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।
