गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने बखरी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर एवं महत्वपूर्ण सड़कों तथा पुलों के निर्माण से संबंधित एक विस्तृत मांग-पत्र पथ निर्माण मंत्री को सौंपा।मुलाकात के दौरान गन्ना मंत्री संजय कुमार ने बखरी विधानसभा के आवागमन, व्यापार, शिक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं के दृष्टिकोण से आवश्यक कई सड़कों एवं पुलों के निर्माण और चौड़ीकरण की आवश्यकता से अवगत कराया।
मांग-पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सभी प्रस्तावों की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।पथ निर्माण मंत्री की त्वरित पहल पर गन्ना मंत्री संजय कुमार ने बखरी विधानसभा की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।मांग-पत्र में शामिल प्रमुख सड़क एवं पुल निर्माण कार्य इस प्रकार हैं—
ग्राम पंचायत राज चकहमीद से विजयलख घाट तक बागमती नदी पर पुल निर्माण।
ग्राम पंचायत राज सोनमा के प्राणपुर गांव में अनिल महतो के घर के समीप बागमती नदी पर पुल निर्माण, जिससे समस्तीपुर एवं दरभंगा से सीधा संपर्क स्थापित हो सके।मंझौल–बखरी–खगड़िया पथ का चौड़ीकरण/फोरलेन निर्माण।आशा पोखर स्थित पथ निर्माण विभाग के पुल का सुदृढ़ीकरण।बखरी राम जानकी ठाकुरबाड़ी से नावकोठी जाने वाले सर्विस रोड का पक्कीकरण एवं चौड़ीकरण।
लखनमिनिया–डंडारी–परिहारा पथ को RWD से RCD द्वारा टेकओवर कर चौड़ीकरण।गढ़पुरा मुख्य बाजार सड़क का चौड़ीकरण।गढ़पुरा रक्सी चौक से कोरियाम्मा होते हुए भनसी मोड़ तक बायपास सड़क निर्माण।डंडारी प्रखंड अंतर्गत हरदिया गांव में बुढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण।
सोहागीपुल (मोहनपुर) से तेतरी, विशनपुर, हरदिया होते हुए तेरासी तक वाटरवेज बांध पर सड़क निर्माण।
डंडारी प्रखंड अंतर्गत पंचरूखी–कटहरी के बीच जिवैया नदी पर पुल निर्माण।हरदिया बुढ़ी गंडक नदी से लखन यादव (मोईन नदी) डेरा होते हुए कामेचक तक सड़क निर्माण।श्री नाथपुर से विशनपुर बांध एवं बांक चौहुमानी से बांक, कल्याणपुर, मोहब्बा व हरदिया बांध तक सड़क चौड़ीकरण।
डफरपुर पंचायत अंतर्गत छतौना पुल से टेकनपुरा सीमान तक पीसीसी सड़क निर्माण।डफरपुर पंचायत अंतर्गत छतौना पुल से इस्फा पुल तक पीसीसी सड़क निर्माण।स्थानीय लोगों ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल के लिए दोनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
