नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर गम्हरिया में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता राम महतो ने की।
पार्टी जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कहा एनडीए के डबल इंजन सरकार ने 20 वर्षो में आम लोगों के जीवन स्तर में कोई उल्लेखनीय सुधार नही किया है। भूमि, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह से फेल रही है। आन्दोलनरत नौजवानों को पटना के सड़कों पर पुलिस – प्रशासन के द्वारा लाठी चार्ज कर दमनात्मक कारवाई हुई है।
महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी तो हर घर में सरकारी नौकरी, जमीन, आवास बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम होगा और महिलाओं का कर्ज माफ होगा। उन्होंने मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। दलित, गरीब, महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाक्रम लगातार बढ रहा है। विधान सभा चुनाव में जनता एनडीए सरकार को उखाड़ फेकेगी।
बैठक को किसान सभा के जिला अध्यक्ष नवल किशोर, प्रखंड सचिव सह पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, रामकुमार तांती, संजय ठाकुर, राम प्रवेश महतो, पूनम देवी, अनु देवी, राजकिशोर राम सहित अन्य लोग शामिल थे।
