नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मध्य व प्लस टू विद्यालय मुजफ्फरपुर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बालिका सभा’का आयोजन किया गया।अध्यक्षता नंदकिशोर पंडित व संचालन खुशबू कुमारी के द्वारा की गई।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य जागरूकता और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना था।
सभा के अंतर्गत पोस्टर स्लोगन,वाद-विवाद, लेखन प्रतियोगिता, बाल विवाह पर नाटक, क्विज़,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं एनीमिया और हीमोग्लोबिन से संबंधित सभी बालिकाओं को जानकारी दी गई।इस दौरान शिक्षक अभय कुमार,कन्हैया कुमार, शिक्षिका इंदु कुमारी, कल्पना कुमारी मौजूद थे।वहीं छात्रा मल्लिका प्रवीण,श्रेया,अंकिता, शिल्पी खुशनुमा,वर्षा, सिल्की, रचना, पूजा, अन्नु आदि बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
