अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
प्रखंड कांग्रेस भवन तेघड़ा के परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत गणराज्य के 13 वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनकी नीतियों, सादगी और आर्थिक सुधारों की सराहना की। जिला सचिव रवि रंजन कुमार ने कहा कि उनका नेतृत्व भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आज भी देश के तमाम नागरिक राष्ट्र निर्माण में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हें। वे भारत के आर्थिक परिवर्तन के सौम्य निर्माता थे। उनकी नीतियों ने लाखों लोगों को गरीबी से निकाला और एक मजबूत मध्यम वर्ग को जन्म दिया। रणधीर मिश्रा ने कहा कि डॉ. सिंह की सोच में करुणा और विकास दोनों शामिल थे। वे मानते थे कि आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय साथ-साथ चल सकते हें। उन्होंने डॉ. सिंह को ईमानदारी और शुचिता का प्रतीक बताया। मौके पर जिवेश सिंह ,विभेष सिंह, सुशील सिंह, बद्री सिंह, पंकज सिंह, टिंकू सिंह , ब्रजकिशोर चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने जनप्रिय नेता की कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए नमन किया।
