गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड पंचायत समिति की बैठक पंचायत समिति सभागार में प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करते हुए सभी विभागों में सुधार और लापरवाह पदाधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।विधायक प्रतिनिधि के रूप मे पंकज पासवान ने रिक्त पदों पर जल्द बहाली, पीएससी बखरी में बेहतर इलाज व्यवस्था, सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय खोलने और मजदूरों के लिए लेबर कार्ड शिविर लगाने की मांग की।

उप प्रमुख रूबी देवी ने विभागीय कार्यशैली पर नाराजगी जताई।मुखिया योगेंद्र राय ने शिक्षक बहाली में गड़बड़ी की जांच की मांग की। पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने नीलगाय से फसल क्षति का मुद्दा उठाया। मुखिया जनार्दन यादव ने नल-जल योजना की विफलता बताई। मुखिया नंदकिशोर तांती ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में अवैध वसूली की शिकायत की। सदस्य विद्यानंद ठाकुर ने अंचल कार्यालय में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इधर प्रखंड प्रमुख और बीडीओ कुमार मुकेश ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में कई मुखिया और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।
