विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस में लाभार्थियों के बीच एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण किया गया । 26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को लैपटॉप बैग ,शॉपिंग तथा बहुउद्देश्यीय बैग बनाने संबंधित प्रशिक्षण के साथ साथ महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण बिभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।

महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण बिभिन्न टॉपिक तथा गतिविधियों के माध्यम से संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी के द्वारा दिया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में नेतृत्व क्षमता तथा टीमवर्क को विकसित करने के संबंधित प्रशिक्षण अचिवमेन्ट मोटिवेशन ट्रेनिंग (ए एम टी) टॉवर बिल्डिंग गेम के द्वारा समझाया गया।संस्था द्वारा 56 महिला उद्यमियों को एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र का वितरण कार्यक्रम के मुख्य आतिथि समाज सेविका मीना देवी तथा संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीना देवी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और साथ ही बताया कि अगर महिलाओं के अंदर उद्यमी बनने की ललक है तो बैंक भी हर तरह से महिलाओं को सपोर्ट करने को तैयार है।प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट,बिजनेस डेवेलपमेंट, मार्केट लिंकेज तथा बैंक लिंकेज आदि में सहयोग करेगी।,तथा बिभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा मेलों(एग्जीबिशन) के द्वारा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमी नीतू कुमारी, वीना देवी, मनीषा कुमारी,सुरुचि कुमारी तथा रिंकू कुमारी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया,तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत मे सभी महिला उद्यमियों ने ई डी आई आई संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रमन गुजराल को इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
