गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड की घाघड़ा पंचायत में शनिवार को भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के तत्वावधान में ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रंजन कुमार के शॉप परिसर में संपन्न हुई, जिसमें पंचायत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया।
बैठक में डॉ. सत्यनारायण कुमार, डॉ. जगदीश राम, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शशिकांत पासवान, डॉ. अरविन्द पोद्दार, डॉ. महेन्द्र वर्मा, डॉ. महेन्द्र केशरी और डॉ. सूरज कुमार सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान चिकित्सकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अनुभवों को साझा किया। इस बात पर सहमति बनी कि यदि किसी ग्रामीण चिकित्सक या पंचायत के किसी मरीज को कोई नई या जटिल समस्या सामने आती है, तो सभी सदस्य मिलकर उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
इलाज के दौरान यदि किसी मरीज में नए या विशेष प्रकार के लक्षण दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी को दी जाए तथा वरीय चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाए। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठित रहकर किसी भी चुनौती का सामना मजबूती से किया जा सकता है।
