नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत को लेकर प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा तैयारी शुरु कर दी गयी है। बीडीओ राहुल रंजन, सीओ सूरज कुमार व थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाटों पर आगामी छठ पूजा को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया।विदित हो की बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर में काफी वृद्धि से इस बार छठ घाट पर छठ व्रतियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।इस दौरान काली स्थान छठ घाट नावकोठी,पहसारा में दो घाट एवं बभनगामा के घठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी छठ घाटों पर बैरिकेटिग करना अनिवार्य बताया।छठ व्रतियों और उनके परिजनों के घाटों तक आने जाने वाले रास्तों की साफ -सफाई और खतरनाक छठ घाटों की बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया।छठ घाटों के आने – जाने वाले रास्तों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी।उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए घाट पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। इस दौरान मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिंडडू,पहसारा पश्चिम के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह,कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे।
