नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित विमर्श कक्ष में शुक्रवार को बीएलओ की बैठक आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने की। बैठक में बूथ एवं मतदाता संबंधी कई निर्देश दिए गए।ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, अस्पष्ट फोटो एवं आयाम रहित फोटो के स्थान पर नया रंगीन फोटो लगाने का निर्देश बीएलओ को दिया गया।
साथ ही मतदाता के नाम,पिता,पति का नाम,उम्र,लिंग में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो इसकी जांच कर शतप्रतिशत मतदाताओं का प्रपत्र आठ के माध्यम से सुधार करने का भी निर्देश दिया गया।सभी बीएलओ को सावधानी पूर्वक मतदाता सूची को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।इस मामले में किसी प्रकार की त्रुटि व कोताही बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
इसमें चेरिया बरियारपुर विधान सभा के दो पंचायत और बखरी विधान सभा के सात पंचायत के बीएल ओ शामिल थे।मौके पर विभाकर कुमार, धर्मशील कुमार,रविंद्र कुमार,अनिल महतो, बीरबल कुमार, शैलेश कुमार सुधाकर, वीरेंद्र यादव,मो एहतेशामुल, मुन्नी कुमारी,आरती देवी,मनीष पाठक आदि उपस्थित थे।
