गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना कांड संख्या 326/25 के तहत पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डोमन पासवान, पिता—राजेन्द्र पासवान, ग्राम कामास्थान, थाना बखरी, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था, जिसको लेकर लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
