गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बगरस के मैदान पर खेले गए श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 के छठे लीग मुकाबले में बखरी की टीम ने सैदपुर को एकतरफा मुकाबले में 61 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बखरी ने 16 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए।
जवाब में सैदपुर की टीम 15.2 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई।मैच के हीरो रहे गोवर्धन, जिन्होंने 3.2 ओवर में 24 रन देकर 7 विकेट झटके और 16 रन भी बनाए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आयोजन समिति, कॉमेंटेटर और स्कोररों की बेहतर व्यवस्था के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बखरी की इस जीत से टूर्नामेंट में उसकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।
