गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के बगरस वार्ड संख्या 04 से पुलिस ने 12 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बगरस निवासी राजेश कुमार की पत्नी सुनैना कुमारी को गुप्त सूचना के आधार पर 12 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की गईं है।
