विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली स्थित कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में शनिवार को बछवाड़ा विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भगवानपुर प्रखंड के सभी 142 मतदान केंद्रों पर हुए इस मतदान की समीक्षा की गई। बैठक में सीपीआई नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथवार फीडबैक लिया और वोटों के संभावित आंकड़ों पर चर्चा की। कार्यकर्ता लगातार अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और मतदाताओं के रुझान की जानकारी साझा करते रहे, जिनके आधार पर नेता जीत-हार की संभावनाओं की गणना में जुटे रहे।वहीं दूसरी ओर प्रखंड के चौक-चौराहों पर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी चुनाव परिणाम को लेकर गहन चर्चा करते दिखाई दिए। सभी दलों के समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे थे। बैठक में राज्य परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी, अंचल सचिव अशोक राय, पूर्व अंचल मंत्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, संजय कुमार उर्फ भोलन, चितरंजन चौधरी, सुशील कुमार महतों, राम प्रकाश पासवान, निर्वाण प्रसाद यादव, हेमंत कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
