गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में बीते दिन अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार का आशियाना पूरी तरह राख कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर में रखा लाखों रुपए की संपत्ति, अनाज, आवश्यक सामान तथा सोने के जेवरात पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना से पूरे इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने तुरंत विधायक संजय पासवान से दूरभाष पर संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया।
मामले की गंभीरता समझते हुए विधायक संजय पासवान ने तुरंत पहल की और अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार के लिए राहत सामग्री भेजी।विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई मदद में एक सेट बर्तन,एक माह का राशन,ठंड का कपड़ा,आर्थिक सहयोग शामिल है, जिससे पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल सकी।वही प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही है।
