गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी केशरवानी वैश्य सभा की ओर से रविवार की देर शाम होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष दिलीप केशरी ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता गौरव कुमार ने किया। समारोह की शुरुआत कश्यप मुनि के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत रूप से की गई।
इस अवसर पर महासचिव गुड्डू केशरी,पंकज केशरी,बैजनाथ केशरी, पूर्व मुखिया मनोहर केशरी, केदार केशरी, रामदयाल केशरी, सुरेंद्र केशरी, वार्ड पार्षद समीर श्रवण, रामचंद्र केशरी, प्रमोद केशरी,प्रेमकिशन मन्नू, सीताराम केशरी, जयप्रकाश केशरी, अमरनाथ केशरी, प्रभात केशरी, सचिन केशरी, अनुराग केशरी, मुन्ना केशरी,नवीन केशरी,महिला सभा की अध्यक्ष मैरी केशरी, शकुंतला केशरी, संध्या केशरी, नूतन भारती, प्रीति केशरी, प्रियंका कुमारी, कामिनी केशरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। सभी ने एक-दूसरे को कबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्सव का आनंद उठाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप केशरी ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगो को संगठित होकर सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एकजुट रहना होगा। “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक मिलन और आपसी शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
