गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोमवार को बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसीजेएम मनोज कुमार सिंह, जेएम फर्स्ट क्लास विशाल सिन्हा सहित अधिवक्ता राजकुमार, प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, नीरज कुमार, कृष्णा कुमार, वीरेंद्र मालाकार, पेशकार वीरेश सिन्हा, विपिन कुमार, संतोष यादव, आर्यन कुमार, धीरेंद्र कुमार,आदित्य कुमार, सुधा कुमारी, राजा दीपक, दिलीप राम, सुधांशु, प्रियांशु, अधिवक्ता लिपिक अमित ठाकुर, रामप्रवेश यादव, धर्मेंद्र भारती, सन्नी पोद्दार सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से न्यायालय परिवार के बीच समन्वय और आत्मीयता मजबूत होती है।
