नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीरनगर गम्हरिया में रविवार को आयोजित यंग ब्रिगेड ट्रस्ट के द्वारा संचालित पाठशाला शहीद मेजर अरविंद बजाला का 5 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमन कुमार ने की।वहीं संचालन कवि मनीष मोहक ने किया।सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान मेजर अरविंद बजाला के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
यग ब्रिगेड के अध्यक्ष अमन कुमार ने मेजर अरविंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।किस प्रकार उन्होंने सैनिक स्कूल नगरोटा से पढ़ाई की। फिर वे एनडीए में गए और किस प्रकार आज के ही दिन 2016 में दार्जिलिंग के सुकमा में उनका हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेगूसराय निवासी विंग कमांडर रंजीत कुमार ने शहीद मेजर बजाला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा बजाला 29 वर्ष के उम्र में हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त में शहीद हो गए।वे अंतिम दम तक संघर्ष किया।सेना आपरेशन पूर्ण करने के लिए जान की बाजी लगा देते हैं। फौजी देश की सेवा करने के लिए पैदा होता है।राष्ट्र भक्ति उसमें कूट -कूट कर भरी रहती है।पाठशाला के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश भक्ति गीत,जट-जटिन झिझिया व लक्ष्मी बाई संगीत पर अभिनय कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
सभा को संरक्षक जनार्दन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, राजू कुशवाहा,डा रमण झा,उपाध्यक्ष अनिल महतो,सचिव डा. राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोहर कुमार,चंदन कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णनंदन कुमार ने संबोधित किया।
