गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी अंचल कार्यालय में सीओ राकेश कुमार चौधरी की लगातार अनुपस्थिति से आम लोग बेहद परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पिछले 8 महीनों से अंचलाधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठ रहे, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ी हुई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि भूमि विवाद से जुड़े सत्यापन, आपदा राहत मामलों का निपटारा, प्रमाणन कार्य और अन्य आवश्यक फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। लोग रोज़ाना अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल दखल देने की मांग की है ताकि अंचल कार्यालय की व्यवस्था सुधारी जा सके और सीओ राकेश कुमार चौधरी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इधर सीओ श्री चौधरी से बयान के लिए संपर्क किया गया,लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका ।
