नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एकदिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे।प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन समारोह किया। अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता,तेघरा विधायक रजनीश कुमार,नगर विधायक कुंदन कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह,ललन कुंवर ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर व भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं।विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन,समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस जनादेश को विकास,सुशासन और सेवा में परिवर्तित करें। भाजपा की राजनीति ही लोगों की सेवा रही है।उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता एक समान है।भाजपा में न कोई बड़ा है न छोटा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि छोटे कार्यकर्ताओं को भी शीर्ष पद पर बैठाने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करती है।सवर्प्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जीरोमाइल चौक स्थित राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।भाजपा जिला कार्यालय से हाथी,घोड़ा एवं बैंड बाजा के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी एक खुले वाहन पर सवार होकर प्रेक्षागृह तक पहुंचे।सड़कों पर कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
अभिनंदन समारोह में जिला प्रभारी शशि रंजन उर्फ बबलू,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू,जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय,रामप्रवेश सहनी,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,विकास कुमार,मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी,जिला मंत्री शुभम कुमार,पल्लवी कुमारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवम वत्स,नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, महामंत्री दीपक कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी आदि मौजूद थे।
