गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर के विश्राम चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है।
युवा जनता दल (यू०) बखरी के अध्यक्ष नीरज राय ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा उक्त स्थल पर यात्री विश्रामालय अथवा पड़ाव बनवाने की मांग की है।दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्रस्तावित स्थल हनुमान मंदिर के बिल्कुल बगल में स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालय बनने से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका व्यक्त की गई है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण स्थल के ठीक पीछे प्राथमिक विद्यालय स्थित है। ऐसे में शौचालय निर्माण होने पर गंदगी और दुर्गंध फैलने की संभावना बनी रहेगी, जिसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर पड़ सकता है।
