नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत में नारी शक्ति बेगुसराय द्वारा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह शहीद भगत सिंह चौक पर मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व वार्ड सदस्या हंसा देवी ने की।मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश नेत्री अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी,शोषित समाज दल बिहार राज्य मंत्री धर्मेंद्र कुमार,एवं एस यू सी आई के नेता रामपुकार विद्यार्थी ने भाग लिया।इस दौरान महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं बलात्कार पर रोक लगाने की मांग की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए रामपुकार विद्यार्थी ने महिलाओं को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की।महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला नेत्री अर्चना कुमारी ने महिलाओं को शिक्षा व रोजगार पर बल दिया।
समारोह को संबोधित करते पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने नारी शक्ति पर बल देते हुए अपने अधिकार के साथ-साथ रोजगार एवं नारी एकता पर बल दिया।शोषित समाज दल बिहार राज्य मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने महिला पर अत्याचार पर रोक लगाने सहित महिलाओं के संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने एवं समान मजदूरी एवं रोजगार को लेकर संघर्ष करने पर बल दिया।
इस दौरान अंजू देवी,संध्या कुमारी, आरती देवी,रेनू देवी, पिंकी देवी,रिंकी कुमारी,निर्मला देवी, गुड़िया देवी,खुशबू देवी सहित अन्य महिलाओं ने सभा को संबोधित किया।
