नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत के बिचला टोला भगवती स्थान में रामधुनि अष्टायाम को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।
कलश शोभा यात्रा में शामिल 501 कुंवारी कन्याओं ने यज्ञ की सफलता हेतु सिर पर कलश धारण कर गांव की प्रदक्षिणा की।नदी से कलश में जल भरकर पूजा अर्चना के बाद विभिन्न मार्ग होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः अष्टयाम स्थल पर पहुंची।
इस अवसर पर पंडित घनश्याम पाठक ने कहा की कलश शोभा यात्रा से अष्टयाम यज्ञ के सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।कलश में तीनों लोक के देवता का वास होता है।कलश यात्रा में भाग लेने वाली कुमारी कन्याओं को मनवांछित फल की प्राप्ति होती हैं।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामधुनी अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हुई।सीताराम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।तीन दिनों तक अखंड सीताराम संकीर्तन होगा।इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आसपास के एक दर्जन कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है।
मौके पर वर्ती मिन्टु कुमार, सुनिल पोद्दार,सरपंच बाबु साहेब कुंवर, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी,मुकेश कुमार,छोटू कुमार, अविनाश कुमार,राजेश कुमार, रंजित कुमार सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
