नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत में नारी अदालत गठन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। नारी अदालत का गठन ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और विवादों के समाधान के लिए एक वैकल्पिक तंत्र के रूप में कार्य करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता रजाकपुर पंचायत की महिला मुखिया श्वेता भारती ने की।
बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रश्मि कुमारी व बीसीओ अनिल कुमार चौधरी भी मौजूद थे।ग्राम सभा में कुल नौ न्याय सखी और एक मुख्य न्याय सखी का चयन किया गया।मुख्य न्याय सखी के रूप में वार्ड संख्या 12 से संजू कुमारी का चयन किया गया।वहीं न्याय सखी के रूप में मुखिया श्वेता भारती, तेतरी बीवी वार्ड सदस्य 14,शिक्षिका मध्य विद्यालय रजाकपुर किरण कुमारी, आशा कुमारी आशा वार्ड संख्या 8, काजल कुमारी आंगनबाड़ी सेविका, निशा कुमारी जीविका, सफीना खातून जीविका एवं नंदनी कुमारी जीविका से चुनी गई।

चयनित सभी न्याय सखियों को बताया गया कि उनका कार्य महिलाओं को विभिन्न योजनाओं और अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में सहयोग प्रदान करना होगा। न्याय सखियों को कोई पारिश्रमिक या मानदेय नहीं मिलेगा। न्याय सखी और मुख्य न्याय सखी का कार्यकाल 6 माह का होगा।इसके बाद पुनः चयन किया जाएगा। यह औपचारिक अदालतों की तरह कानूनी कार्रवाई के बजाय बातचीत, मध्यस्थता और सुलह पर जोर देती है।ताकि महिलाएं बिना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाए न्याय पा सकें।
यह पहल मिशन शक्ति योजना के तहत नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए की गई है।बैठक में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान, पंच,वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
