गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के डरहा वार्ड 1 निवासी गणेश सदा की शुक्रवार रात गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात्रि में भोज खाकर लौटने के दौरान एक्साइज पुलिस की छापेमारी से घबराकर भागते समय वह डरहा बिजली सब ग्रिड के समीप एक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बखरी थाना पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों में विधायक सूर्यकांत पासवान, एनडीए के लोजपा (आर) प्रत्याशी संजय पासवान, मुखिया योगेंद्र राय, अधिवक्ता गौरव कुमार, जदयू नेता राजकुमार राय, राजद नेता दीपक आजाद समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
सभी ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है
