गौरव कुमार AV भारत न्यूज़ संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के शिवनगर गढ़पुरा पथ पर शनिवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान गोढियारी निवासी सुधीर सहनी के पुत्र विवेक कुमार एवं शकरपुरा निवासी विजय साह के पुत्र राणा कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शिवनगर पथ पर अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
