विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड के गोधना पंचायत के वार्ड नंबर आठ में श्री राम चरितमानस प्रचार संघ के तत्वाधान में बेगूसराय जिला एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया l
जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष हरेराम चौधरी ने किया l मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने राम और बाली संवाद सुनाते हुए कहा कि कर्मफल जब भगवान को भोगना पड़ा तो भक्त क्या चीज है? कर्मफल डॉक्टर और रोगी दोनों को भोगना पड़ता है l
मुख्य वक्ता डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन कैसे दुनिया बनवले जगत के गुरु, समझ में आवत नै खे गाकर अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l विशिष्ट अतिथिगण राम अहलाद राय, शुभ कुमार राय,साक्षी कुमारी, शिवदानी राय, वैद्यनाथ चौधरी, मुकेश कुमार सिंह,नूतन देवी, मीरा देवी आदि ने अपने प्रवचन और भजन प्रस्तुत किया l आयोजक शिवदेव चौधरी ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकार सम्मानित किया l
