By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > समस्तीपुर > दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन
समस्तीपुर

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

AV BHARAT NEWS
Last updated: March 11, 2026 8:02 pm
AV BHARAT NEWS
1 month ago
Share
SHARE

मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय/समस्तीपुर

दलसिंहसराय शहर के मेन बाजार कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के पुत्र ऋषभ बरनवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर दलसिंहसराय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

ऋषभ ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा पटना स्थित एल.एम.सी. हाई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वहीं से आई-कॉम की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के प्रति शुरू से ही गंभीर और मेधावी रहे ऋषभ ने आगे की पढ़ाई के लिए कोलकाता का रुख किया। वहां रहकर उन्होंने IGNOU से बी.कॉम और एम.कॉम की डिग्री प्राप्त की। इसी दौरान कोलकाता में रहकर उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन मानी जाने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर यह उपलब्धि हासिल की।

ऋषभ की सफलता पर उनके पिता रतन बरनवाल, माता सुशीला देवी, भाई रजनीश बरनवाल और बहन दीपा सहित परिवार के अन्य सदस्यों, गुरुजनों तथा शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऋषभ की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से यह संदेश मिलता है कि मेहनत और लगन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दलसिंहसराय के लोगों ने ऋषभ बरनवाल की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाती हैं।

बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 10 छात्राएं रहीं अनुपस्थित
नावकोठी में मुखिया राष्ट्रपति कुमार की अनोखी पहल, रात 8 से सुबह 5 बजे तक इलाज के लिए नि:शुल्क वाहन सेवा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच
संजात पंचायत में मुखिया ने किया आमसभा आयोजित
बगरस में डाक शिविर आयोजित
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#teghra#बिहारसमाचार#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बखरी में स्वास्थ्य मेला आयोजित
Next Article गरीब बेटी की शादी में मदद करने वाले बिहार पुलिस जवान को किया गया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up