गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी स्व. मंटुन पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की शादी में समाजसेवा की मिसाल देखने को मिली। राटन पंचायत निवासी एवं बिहार पुलिस में पदस्थापित अमरजीत कुमार कुशवाहा ने अपनी निजी कोष से पलंग, कोच, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी एवं बेडशीट देकर सहयोग किया। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने उन्हें चादर और फूल माला देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पंकज पासवान ने कहा कि अमरजीत कुमार कुशवाहा हमेशा जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करते रहते हैं, जो पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है। वहीं सुनील कुमार महतो ने भी उनके इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस मौके पर अशोक महतो, अभिषेक कुमार, सिकंदर कुमार, कारी लाल यादव, पवन कुमार, मुकेश कुमार महतो एवं इंदल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
