नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित एपीएस प्लस टू खेल मैदान नावकोठी में संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को श्रद्धा एवं वैदिक रीति- रिवाज के साथ मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित पूजा एवं कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार एवं उप मुखिया विजय सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि संत रविदास भक्ति काल के महान संत थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वर की आराधना और समाज सेवा में समर्पित कर दिया।उन्होंने समाज से जाति-पाति,ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके द्वारा रचित दोहे आज भी समाज के लिए काफी प्रासंगिक हैं।संत रविदास को रैदास के नाम से भी जाना जाता है।
मुखिया ने कहा कि संत रविदास कर्म को ही ईश्वर की सच्ची भक्ति मानते थे। उन्होंने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।मौके पर प्रमोद मोची,पंकज कुमार,पप्पू राम, विकास कुमार,अमित कुमार,दीपक कुमार, प्रदीप राम,सुखदेव मोची,हरेराम रमण, महावीर मोची,फूजल मोची,टुनटुन राम, धीरज कुमार,रंजीत कुमार,नंदे मोची आदि मौजूद थे।
