नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों ने सरकार के एन एच और एस एच पर परिचालन को प्रतिबंधित करने के आदेश के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।
ई रिक्शा चालक संघ एवं संबंधित संगठन मिलकर राजव्यापी शांतिपूर्ण प्रतिशोध सभा कार्यक्रम आयोजित किया है।इसके तहत नावकोठी एपीएस खेल मैदान में एक दिवसीय हड़ताल आयोजित करेंगे। इससे पूर्व संघ के प्रतिनिधियों ने मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष सह नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार से मिलकर इस दिशा में आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह किया।
मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने बताया कि यह आदेश सरकार की तुगलकी फरमान है।मैं ई-रिक्शा चालक के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता हूं ताकि सरकार कोई वैकल्पिक व्यवस्था लागू करे।इस अवसर पर चमन लाल महतो, राजेश कुमार,मो एजाज,भूषण कुमार महतो आदि शामिल थे।
