अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
उत्तर वाहिनी सिमरिया गंगा तट पर 7 अक्टूबर से आयोजित राजकीय कल्पवास मास मेला की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला द्वारा 5 अक्टूबर रविवार को स्थल निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। जिसमें मेल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा मेला क्षेत्र की तैयारियों को लेकर सिमरिया घाट का मुआयना किया गया। खासकर के मेला क्षेत्र में बनने वाले स्वास्थ केन्द्र, प्रशासनिक भवन, सूचना जनसंपर्क कार्यालय, पुलिस कैम्प, खालसा के लिए जगह चिन्हित कर जगह की साफ सफाई, शौचालय, प्रकाश, वाहन पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा, पुलिस कैम्प, वॉच टावर, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर के साथ अतिरिक्त पुलिस बल व पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे।
मेला क्षेत्र में एक अस्थाई थाना खुलेगा। साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था किया जाएगा। स्नान घाटों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। जहां महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रुम, गंगा महाआरती हेतु स्थल, गंगा नदी में बैरिकैटिंग किया जाएगा।
